अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2025 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक विभिन्न विषयों के लिए किया जाएगा।
परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे या 12:30 बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक रखी गई है।
इस दिन होंगे विभिन्न विषयों के पेपर
12 जुलाई 2026
- GK Group-A : सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
- Social Science : दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
13 जुलाई 2026
- GK Group-B : सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
- Hindi : दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
14 जुलाई 2026
- GK Group-C : सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
- Science : दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
15 जुलाई 2026
- Sanskrit : सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
16 जुलाई 2026
- GK Group-D : सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
- Mathematics : दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
17 जुलाई 2026
- English : सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
- Urdu : दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
18 जुलाई 2026
- Punjabi : सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
- Sindhi एवं Gujarati : दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आयोग की वेबसाइट देखते रहें।
RPSC द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रदेशभर में लाखों अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे।



![Indian Airforce AFCAT Recruitment [142 Post] 2026, आवेदन करें 20260516_062436](https://rajasthan18.in/wp-content/uploads/2026/05/20260516_062436-300x169.jpg)

