Rajasthan Board Duplicate Marksheet 2026: अब घर बैठे मंगवाएं 10वीं-12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट, जानें पूरा तरीका

Rajasthan Board Duplicate Marksheet : राजस्थान बोर्ड से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए मार्कशीट एक बेहद जरूरी दस्तावेज होती है। चाहे सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना हो, कॉलेज में एडमिशन लेना हो या किसी अन्य जरूरी काम में शैक्षिक प्रमाण देना हो, हर जगह 10वीं और 12वीं की मार्कशीट की आवश्यकता पड़ती है। कई बार मार्कशीट खो जाने, फट जाने या खराब हो जाने की स्थिति में विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) विद्यार्थियों को डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने की सुविधा देता है। अब छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन करके आसानी से नई मार्कशीट मंगवा सकते हैं। नीचे पूरी प्रक्रिया सरल भाषा में बताई गई है। आवेदन की लिंक नीचे दी गई है ।

डुप्लीकेट मार्कशीट क्यों जरूरी होती है

यदि आपकी मूल मार्कशीट किसी कारणवश गुम हो गई है या खराब हो चुकी है, तो भविष्य में कई कार्य रुक सकते हैं। ऐसे में डुप्लीकेट मार्कशीट आपके लिए मूल दस्तावेज की तरह ही काम करती है। इसका उपयोग सरकारी भर्ती, कॉलेज प्रवेश, दस्तावेज सत्यापन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में किया जा सकता है। आवेदन करने का लिंक नीचे दिया गया है।

आवेदन करने के लिए कितना शुल्क देना होगा

राजस्थान बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करवाना होता है।

  • आवेदन शुल्क: ₹200
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन

पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करते समय सही जानकारी भरना जरूरी है, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो।

राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं : सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. Duplicate Documents विकल्प चुनें : होम पेज पर दिए गए “Duplicate Documents/Corrections” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलें: इसके बाद “Online Application for Duplicate Documents and Fees Payments for Correction” विकल्प पर जाएं।
  4. आवेदन फॉर्म भरें : अब “Fill Application Form For Duplicate Document” पर क्लिक करें।आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  5. सही दस्तावेज का चयन करें : Document वाले विकल्प में “Duplicate Marksheet” चुनें।
  6. व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें : अब अपनी मार्कशीट के अनुसार नाम, रोल नंबर, परीक्षा वर्ष और अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  7. पता और मोबाइल नंबर भरें : फॉर्म में अपना पूरा पता सही तरीके से दर्ज करें। मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य है।
  8. सेवा केंद्र विकल्प चुनें : यदि आप अजमेर स्थित विद्यार्थी सेवा केंद्र से उसी दिन मार्कशीट प्राप्त करना चाहते हैं, तो“By Hand at Vidhyarthi Seva Kendra, Ajmer” विकल्प पर टिक करें। यदि यह विकल्प नहीं चुनते हैं, तो मार्कशीट आपके दिए गए पते पर भेज दी जाएगी।
  9. आधार कार्ड अपलोड करें : आवेदन के दौरान आधार कार्ड की आगे और पीछे दोनों तरफ की फोटो अपलोड करनी होगी। यदि आधार कार्ड अपलोड नहीं किया गया, तो आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  10. भुगतान करें : अब Payment Mode में “ICICI Bank Ltd.” का चयन करें और Save बटन पर क्लिक करें। इसके बाद Preview Form खुलेगा, जिसमें भरी गई जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लें। अब “Make Payment” पर क्लिक करके ऑनलाइन फीस जमा करें।
  11. आवेदन फॉर्म सेव करें : पेमेंट सफल होने के बाद Application Status Form स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसका प्रिंटआउट निकाल लें या PDF के रूप में सेव कर लें।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • आवेदन फॉर्म में वही जानकारी भरें जो आपकी पुरानी मार्कशीट में दर्ज है।
  • मोबाइल नंबर सक्रिय रखें।
  • आधार कार्ड की साफ फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी एक बार जरूर जांच लें।

राजस्थान बोर्ड द्वारा डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा मिल रही है। यदि आपकी 10वीं या 12वीं की मार्कशीट खो गई है या खराब हो चुकी है, तो बिना किसी परेशानी के घर बैठे आवेदन किया जा सकता है। सही जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने पर आपकी मार्कशीट आसानी से जारी कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक :

राजस्थान बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट ऑर्डरClick Here
आधिकारिक वेबसाइटClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *