UGC NET June 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से पहले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए Exam City Intimation Slip जारी कर दी है। इसके माध्यम से अभ्यर्थी यह पता कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी, ताकि वे समय रहते यात्रा और अन्य व्यवस्थाएं कर सकें।

इस बार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा अलग-अलग विषयों के अनुसार निर्धारित तिथियों पर दो शिफ्टों में आयोजित होगी।

क्या होती है Exam City Intimation Slip?

एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी की जाती है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को पहले से यह जानकारी देना है कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देने जाना होगा।

ध्यान रहे कि यह प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Exam City Slip

उम्मीदवार निम्न आसान प्रक्रिया अपनाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं—

UGC NET June 2026 Exam City Slip
  • सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध “Advance City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंट या पीडीएफ सेव कर लें।

UGC NET June 2026 परीक्षा कार्यक्रम

NTA द्वारा परीक्षा का आयोजन निर्धारित तिथियों पर दो पालियों में किया जाएगा।

शिफ्टसमय
प्रथम शिफ्टसुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
द्वितीय शिफ्टदोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून 2026 को आयोजित होगी। विभिन्न विषयों का विस्तृत शेड्यूल एनटीए द्वारा जारी नोटिस में उपलब्ध है।

एडमिट कार्ड कब आएंगे?

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड उपलब्ध होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या साथ लेकर जाना होगा?

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट

इनमें से कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ होना जरूरी है। आवश्यक दस्तावेज नहीं होने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UGC Net June 2026 Important Links

UGC NET Exam City Slip 2026 Link  Click Here
Official Websiteugcnet.nta.nic.in/
Join WhatsApp ChannelJoin

By Rajasthan18 Team

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *