रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा के लिए 36 घंटे पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

Registration Portal For Competition Exam
Registration Portal For Competition Exam

Jaipur , Rajasthan : राजस्थान के उन लाखों युवाओं के एक जरूरी अपडेट सामने आया है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है । अब परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान रोडवेज में सफर करने के लिए केवल एडमिट कार्ड से काम नहीं चलने वाला है । परीक्षार्थियों के लिए राजस्थान रोडवेज में सफ़र करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य कर दिया है ।

इस नई व्यवस्था के बाद अब अभ्यर्थी को राजस्थान रोडवेज में निशुल्क सफर करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा । राजस्थान रोडवेज द्वारा जारी गाइडलाइन की अनुसार प्रतियोगी परीक्षा वो में शामिल होने वाली सभी अभ्यर्थियों को सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा ।

Registration Portal For Competition Exam

यह जानकारी भरनी होगी :

रजिस्ट्रेशन करते समय अभ्यर्थी को अपना नाम, आधार नंबर, रोल नंबर , मोबाइल नंबर और एडमिट कार्ड अपलोड करना होगा । एडमिट कार्ड के अलावा ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद अभ्यर्थी का आवेदन मान्य होगा, इसके बाद ही अभ्यर्थी को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी ।

इस नई व्यवस्था में यह स्पष्ट किया गया है कि अभ्यर्थी को परीक्षा तिथि से कम से कम 36 घंटे पहले तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा । यदि कोई अभ्यर्थी प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सका है तो उसे निशुल्क यात्रा का लाभ नहीं मिल सकेगा । ऐसे में भी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य करें, जिससे आप राजस्थान रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकें ।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद करे रजिस्ट्रेशन :

रोडवेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो, समय में रहते ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर ले । जिससे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े । राजस्थान रोडवेज प्रशासन से भी चेतावनी दी है कि जांच के दौरान यदि व्यक्ति का रोल नंबर गलत पाया जाता है या एडमिट कार्ड से जानकारी मेल नहीं खाती है, या उम्मीदबार बिना पंजीकरण यात्रा करते हुए पाया जाता है तो उससे बस का पूरा किराया वसूला जाएगा ।

Rajasthan State Road Transport का कहना है किस नई डिजिटल व्यवस्था का मुख्य उद्देश फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाना है और वास्तविक प्रतियोगि परीक्षार्थियों को लाभ देना है । इसलिए परीक्षा में शामिल होने से पूर्व प्रतियोगी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह समय रहते अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर पूरा कर ले ।

यहां करें रजिस्ट्रेशन

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *