Asha Sahyogini Bharti 2026 : सीकर में आशा सहयोगिनी के रिक्त पदों पर भर्ती, 27 जुलाई तक आवेदन

Asha Sahyogini Bharti 2026
Asha Sahyogini Bharti 2026

Sikar Asha Sahyogini Recruitment 2026 : सीकर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में आशा सहयोगिनी के रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, सीकर ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में 1 जुलाई 2026 को विज्ञप्ति जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 तक संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा कर सकेंगी।

रिक्त पदों का विवरण

जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले के अजीतगढ़, दांतारामगढ़, फतेहपुर, कूदन, नेछवा, लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, पलसाना, पाटन, श्रीमाधोपुर, खंडेला तथा सीकर शहर के विभिन्न आंगनबाड़ी क्षेत्रों में आशा सहयोगिनी के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक के अंतर्गत अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची भी जारी की गई है।

ब्लॉकरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र
अजीतगढ़चीपलाटा-बी, पोस्ट ऑफिस के पास अजीतगढ़, कुसुमपुरा मोहल्ला अजीतगढ़, हरदास का बास-2
दांतादांता-2, उमाड़ा-2, कल्याणपुरा, डांसरोली-3, पुनियाणा, करड़-2, मुण्डियावास-1, राजनपुरा, दलतपुरा
फतेहपुरबेसवा ए, बेसवा ई, ताजसर सी, भैंचरी ए, नारी, नगरदास, जेठवा का बास
कूदनलोसल वार्ड नं. 10
नेछवागणेड़ी, तिड़ोकी बड़ी-1, सोला-2, सुतोद-1
लक्ष्मणगढ़रिणु-3
नीमकाथानाभराला, बृसिंहवास, बावरिया बस्ती, हरजनपुरा-ए, राजनगर, केरोडा
पलसानाखाटूश्यामजी-1, गढ़वालों की ढाणी
पाटनइमलोहा, कोला की नांगल
श्रीमाधोपुरमिंडाला, श्रीमाधोपुर वार्ड नं. 7
खंडेलाजाजोद-2, बालिका विद्यालय कांवट, रींगस वार्ड नं. 2
सीकर शहरशहर के विभिन्न वार्डों एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत कुल 25+ आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्तियां (विज्ञप्ति में विस्तृत सूची उपलब्ध)

कहां जमा होंगे आवेदन

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की अभ्यर्थियों को अपने-अपने संबंधित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आवेदन व्यक्तिगत रूप से जमा करना होगा। वहीं, सीकर शहर के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए आवेदन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, झुंझुनू बाईपास, सीकर में स्वीकार किए जाएंगे।

Sikar Asha Sahyogini Bharti 2026 Last Date

विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से 27 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Sikar Asha Sahyogini Bharti 2026 Educational Qualification

आशा सहयोगिनी पदों के लिए आवश्यक पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी संबंधित ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। विभाग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अपील की है।

महत्वपूर्ण बातें ( Sikar Asha Sahyogini Bharti 2026 )

  • आवेदन केवल महिला अभ्यर्थियों से आमंत्रित किए गए हैं।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित है।
  • आवेदन संबंधित ब्लॉक कार्यालय या सीकर शहर के लिए सीएमएचओ कार्यालय में जमा होंगे।
  • आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य रहेगा।
  • रिक्त पदों की विस्तृत सूची विभागीय विज्ञप्ति में उपलब्ध है।

Important Links Sikar Asha Sahyogini Bharti 2026

  • Sikar Asha Sahyogini Bharti 2026 Official Notification – Click Here
  • Join WhatsApp Channel – Click Here

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *