Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 : चूरू जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग, चूरू ने जिले की विभिन्न समेकित बाल विकास परियोजनाओं (ICDS) के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति संख्या 01/2026 के अनुसार इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकती हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

FieldDate
विज्ञापन जारी01 जून 2026
आवेदन प्रारंभ01 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 जुलाई 2026
आवेदन जमा करने का समयशाम 5:00 बजे तक

चूरू आंगनबाड़ी भर्ती 2026: रिक्त पदों की जानकारी

विज्ञापन के अनुसार तारानगर, रतनगढ़, चूरू (शहर), बीदासर, चूरू (ग्रामीण), सरदारशहर, सुजानगढ़, राजगढ़ तथा राजगढ़ ग्रामीण परियोजना क्षेत्रों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर पद रिक्त हैं। इन केंद्रों के लिए स्थानीय स्तर पर चयन किया जाएगा।

विभाग ने प्रत्येक परियोजना के अंतर्गत संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची जारी की है, जहां कार्यकर्ता अथवा सहायिका के पद खाली हैं।

कार्यालयकार्यकर्ता पदसहायिका पद
तारानगर28
रतनगढ़36
चूरू (शहर)13
बीदासर17
चूरू (ग्रामीण)52
सरदारशहर716
सुजानगढ़56
राजगढ़03
राजगढ़ ग्रामीण03
Total2454

केवल स्थानीय महिला अभ्यर्थी ही होंगी पात्र

भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उसी राजस्व ग्राम या शहरी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए, जहां संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। स्थानीय निवास को प्राथमिक पात्रता माना जाएगा। यदि किसी केंद्र के लिए योग्य स्थानीय महिला उपलब्ध नहीं होती है, तभी नियमानुसार अन्य विकल्पों पर विचार किया जा सकेगा।

आयु सीमा

विज्ञापन जारी होने की तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नियमानुसार कुछ विशेष वर्गों को आयु में छूट का लाभ दिया जाएगा।

फील्डआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता विभागीय नियमों के अनुसार निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और अन्य दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

आवेदन के साथ लगाने होंगे ये दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
  • निवास संबंधी दस्तावेज
  • आधार कार्ड/जनाधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र (यदि उपलब्ध हो)जाति प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)
  • विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • कंप्यूटर या अन्य प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट आकार का फोटो

चयन प्रक्रिया में मिलेगा वरीयता लाभ

विभागीय नियमों के अनुसार विशेष श्रेणियों की पात्र महिलाओं को निर्धारित प्रावधानों के तहत वरीयता दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी अपना पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय में 1 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक जमा करा सकती हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक विज्ञप्तिदेखें
आधिकारिक वेबसाइटwcd.rajasthan.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *