RUHS CUET Result 2026 जारी, 16 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग, चेक करें रिजल्ट

RUHS CUET Result 2026 : राजस्थान में नर्सिंग और स्वास्थ्य विज्ञान पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) मंगलवार को RUHS CUET 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न बीएससी नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडिकल तथा अन्य स्वास्थ्य विज्ञान संस्थानों में दाखिला दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया का अगला चरण भी शुरू हो जाएगा।

21 मई को आयोजित हुई थी प्रवेश परीक्षा

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, जयपुर तथा मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, जोधपुर द्वारा संयुक्त रूप से 21 मई 2026 को RUHS CUET परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट के माध्यम से संपन्न हुई थी, जिसमें अभ्यर्थियों से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।

स्कोरकार्ड में मिलेगी यह जानकारी

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक, मेरिट रैंक, योग्यता स्थिति (Qualifying Status) और अन्य महत्वपूर्ण विवरण देख सकेंगे। आगे की प्रवेश प्रक्रिया में यही स्कोरकार्ड मुख्य आधार रहेगा।

ऐसे देखें अपना RUHS CUET रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं—

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध एडमिशन या परीक्षा सेक्शन खोलें।
  • BSc Nursing / RUHS CUET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।

16 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग प्रक्रिया

रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग का आयोजन 16 जून 2026 से किया जाएगा। काउंसिलिंग के दौरान उम्मीदवारों को उनकी मेरिट, आरक्षण श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।

काउंसिलिंग के लिए देनी होगी निर्धारित फीस

विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार काउंसिलिंग में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके लिए 550 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए समान रखा गया है।

RUHS CUET Result 2026 Important Links

Check RUHS CUET Result 2026Click Here
Official Websiteruhscuet2026.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *