Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 : राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 ( RSSB 2026 ) में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा कृषि विभाग में कृषि पर्यवेक्षक के पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
1100 पदों के लिए हुई थी भर्ती
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के तहत कुल 1100 पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म 13 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए गए थे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026 को किया गया था।
24 जून को जारी हुआ परिणाम
लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 24 जून 2026 को कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चयन सूची और परिणाम संबंधित जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
उम्मीदवारों में दिखा उत्साह
रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बड़ी संख्या में अपना परिणाम चेक कर रहे हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अब मेरिट सूची में अपना रोल नंबर खोजकर अपनी पात्रता की पुष्टि कर सकते हैं।
Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 कैसे चेक करें?
यदि आप कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें—
- सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Result सेक्शन को खोलें।
- वहां Agriculture Supervisor Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलने के बाद परिणाम की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके परिणाम देख सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
- रिजल्ट स्टेटस: जारी
- रिजल्ट जारी होने की तिथि: 24 जून 2026
- आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in
| Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 Release Date | 24 June 2026 |
| Rajasthan Agriculture Supervisor Result 2026 | TSP LIST 1 NTSP LIST 1 NTSP LIST 2 NTSP LIST 3 CUTT OFF |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in/ |




