मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना के फायदे, पात्रता और जरूरी दस्तावेज, देखें

mukhyamantri nishulk nirogi yojna rajasthan : राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना शुरू की गई थी । यह योजना पूरे राज्य में 1 मई 2022 से लागू की गई, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को मुफ्त इलाज, दवाइयों और जांच की सुविधा दी जा रही है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को स्वास्थ्य खर्च से राहत देना है, ताकि किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana योजना का उद्देश्य

Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana का लक्ष्य प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में OPD और IPD मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था । इसके तहत मरीजों को आवश्यक दवाएं और कई प्रकार की मेडिकल जांचें बिना किसी शुल्क के करवाई जाती हैं।

राज्य सरकार का मानना था कि समय पर इलाज और जांच उपलब्ध होने से लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और गंभीर बीमारियों को शुरुआती स्तर पर ही नियंत्रित किया जा सकेगा।

किन लोगों को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ राजस्थान के सभी निवासियों को दिया जा रहा है। गरीब, मध्यम वर्गीय परिवार और जरूरतमंद लोग सरकारी अस्पतालों में इसका फायदा उठा सकते हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए मरीज के पास पहचान पत्र होना जरूरी है। आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज पहचान प्रमाण के रूप में मान्य हैं।

क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं

योजना के अंतर्गत मरीजों को कई प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—

  • सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज
  • ओपीडी और आईपीडी सेवाओं का लाभ
  • मुफ्त दवाइयां
  • ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और ब्लड प्रेशर जैसी जांचें

पहले किया गया था ड्राई रन

राज्य सरकार ने योजना को लागू करने से पहले 1 अप्रैल 2022 से इसका ड्राई रन शुरू किया था। परीक्षण के दौरान योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आए, जिसके बाद इसे पूरे राजस्थान में 1 मई 2022 से लागू कर दिया गया था , जो अब भी निरन्तर लागू है ।

Mukhyamantri Nishulk Nirogi Rajasthan Yojana से लोगों को मिली राहत

इस योजना के शुरू होने के बाद कई परिवारों को इलाज के खर्च से राहत मिली है। पहले जहां लोगों को छोटी-बड़ी जांच और दवाइयों पर काफी पैसा खर्च करना पड़ता था, वहीं अब सरकारी अस्पतालों में यह सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *