Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana : हर वर्ष 25 लाख का इलाज निःशुल्क

Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana : राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना 2021 में शुरू हुई थी, जो उस वक्त के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई थी । आज आपको हम राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है ।

2021 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना नाम से इस योजना को शुरू किया था, जिसे 2024 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना कर दिया गया । आज लाखों परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे है । राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना उन परिवारों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है जो गंभीर बीमारी के इलाज के लिए खर्च करने में सक्षम नहीं है ।

Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana योजना से मिलने वाला लाभ

जब राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से शुरू किया गया था तक इसकी सीमा 5 लाख रुपए निर्धारित थी । 2024 में इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया, जिससे देश की सबसे बड़ी योजना में यह शामिल हो गई ।

राजस्थान सरकार की यह योजना गरीब, मध्यम वर्गीय और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक मजबूत माध्यम बन चुकी है । इससे इलाज में खर्च भारी रुपयों से राहत मिली है । योजना की खास बात यह है कि अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले और डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक की दवाइयों, जांचों और संबंधित चिकित्सा खर्चों को भी शामिल किया गया है ।

राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के लिए पात्रता –

राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए परिवार को राजस्थान का निवासी होना जरूरी है, उनके पास जनाधार डेटाबेस में पंजीकरण होना चाहिए ।

Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana का कौन उठा सकता है लाभ ?

  • NFSA के पात्र परिवार
  • SECC 2011 में सूचीबद्ध परिवार
  • सरकारी विभागों, बोर्डो, निगमों और सरकारी कंपनियों में कार्यरत संविदाकर्मी
  • लघु और सीमांत किसान

इन सभी परिवारों को बिना प्रीमियम के राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ दिया जाता है । वहीं अन्य पात्र परिवार कुछ वार्षिक प्रीमियम राशि जमा कर इस योजना से जुड़ सकते है ।

Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana आवेदन और पंजीकरण प्रक्रिया

राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में आवेदन करने के लिए राजस्थान के निवासी SSO Portal या नजदीकी ई मित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है । आवेदन स्वीकार होने के बाद परिवार राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेश इलाज का लाभ ले सकते है ।

Rajasthan Ayushman Arogya Yojana से जुड़ी महत्वपूर्ण लिंक

FieldDetails
Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana Beneficiary DetailsClick Here
Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana Hospitals ListClick Here
Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana Beneficiary StatusClick Here
Mukhyamantree Ayushman Arogya Yojana (Durghatana Beema)Click Here

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना – FAQs

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना क्या है?

राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसमें पात्र परिवारों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के लिए कौन पात्र है?

NFSA परिवार, SECC सूचीबद्ध परिवार, लघु किसान, संविदाकर्मी और अन्य पात्र परिवार योजना में शामिल हो सकते हैं।

राजस्थान सरकार में 25 लाख का बीमा क्या है?

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत परिवारों को 25 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा मिलता है।

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना राजस्थान में रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

एसएसओ पोर्टल या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से पंजीकरण कराया जा सकता है।

योजना में दुर्घटना बीमा कितना मिलता है?

योजना में 10 लाख रुपये तक दुर्घटना बीमा लाभ शामिल है।

योजना का पुराना नाम क्या था?

पहले इसे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से जाना जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *