Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 को लेकर जरूरी अपडेट जारी किया है। समिति के मुताबिक इस बार परीक्षा 8 जून से 22 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी और इसके लिए प्रमंडलीय जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 28 मई 2026 से अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा। जन्मतिथि दिन-माह-वर्ष (DD-MM-YYYY) फॉर्मेट में भरनी होगी।
| Field | Details |
|---|---|
| संस्था का नाम | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| परीक्षा का नाम | Bihar DElEd Entrance Exam 2026 |
| Exam Mode | Offline |
| official Website | biharboardonline.bihar.gov.in |
समिति ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय के अनुसार ही परीक्षा में उपस्थित होना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए समिति ऑनलाइन मॉक टेस्ट या अभ्यास परीक्षा लिंक भी जारी करेगी। यह लिंक 28 मई से उपलब्ध रहेगा, जिससे परीक्षार्थी वास्तविक परीक्षा से पहले कंप्यूटर आधारित टेस्ट का अभ्यास कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें Bihar DElEd Admit Card 2026
- सबसे पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर दिखाई दे रहे “DElEd Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें ।
- अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें ।
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा ।
- एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा तिथि, केंद्र और अन्य जानकारी जांच लें
- इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें ।
- परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।
Bihar DElEd Admit Card 2026 Important Links
| Admit Card Download Link | Click Here |
| Admit Card Notification | Click Here |
| Official Website | bsebdeled.com |


![Indian Airforce AFCAT Recruitment [142 Post] 2026, आवेदन करें 20260516_062436](https://rajasthan18.in/wp-content/uploads/2026/05/20260516_062436-300x169.jpg)


