राजस्थान जल संसाधन विभाग में 1391+1 पद स्वीकृत, सहायक अभियंता के 880 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान जल संसाधन विभाग में 1391+1 पद स्वीकृत, सहायक अभियंता के 880 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग ने राज्य अभियंता संवर्ग के विभिन्न पदों की कैडर स्ट्रेंथ निर्धारित करते हुए बड़ा आदेश जारी किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 1391+1 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 880 पद सहायक अभियंता (सिविल) के शामिल हैं।

विभाग के आदेश के अनुसार अतिरिक्त मुख्य अभियंता का एक पद ESTI में 17 जून 2025 से 17 जून 2028 तक तीन वर्ष के लिए स्वीकृत किया गया है। यह आदेश विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेशों की निरंतरता में जारी किया गया है।

स्वीकृत पदों का विवरण

पदनामस्वीकृत पद
मुख्य अभियंता16
अतिरिक्त मुख्य अभियंता21+1
अधीक्षण अभियंता (सिविल)116
अधीक्षण अभियंता (यांत्रिकी)04
अधीक्षण अभियंता (विद्युत)01
अधिशाषी अभियंता (सिविल)302
अधिशाषी अभियंता (यांत्रिकी)13
अधिशाषी अभियंता (विद्युत)03
सहायक अभियंता (सिविल)880
सहायक अभियंता (यांत्रिकी)31
सहायक अभियंता (विद्युत)04
कुल योग1391+1

सहायक अभियंता पदों का वर्गीकरण

राजस्थान अभियंत्रण एवं अनुसंधान अधिकारी (सिंचाई शाखा) नियम, 1954 के अनुसार सहायक अभियंता पदों का वर्गीकरण भी निर्धारित किया गया है।

सहायक अभियंता (सिविल)

  • कुल पद: 880
  • सीधी भर्ती कोटा (50%): 440 पद
  • पदोन्नति कोटा डिप्लोमा (30%): 264 पद
  • पदोन्नति कोटा डिग्री (20%): 176 पद

सहायक अभियंता (यांत्रिकी)

  • कुल पद: 31
  • सीधी भर्ती: 15 पद
  • डिप्लोमा कोटा: 10 पद
  • डिग्री कोटा: 06 पद

सहायक अभियंता (विद्युत)

  • कुल पद: 04
  • सीधी भर्ती: 02 पद
  • डिप्लोमा कोटा: 01 पद
  • डिग्री कोटा: 01 पद

यहां क्लिक करके आदेश देखे

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *