RRBMU Alwar : राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर (PG) एवं बी.एड. वार्षिक पद्धति परीक्षा-2026 के विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत देते हुए परीक्षा आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अब छात्र-छात्राएं 21 मई 2026 से 23 मई 2026 तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। यह अतिरिक्त अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा में आवेदन नहीं कर पाए थे।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस बढ़ी हुई अवधि में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क के बराबर ही शुल्क जमा करवाना होगा, विलम्ब शुल्क (Late Fee) नहीं जमा करवाना होगा। आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं या सर्वर संबंधी दिक्कतों से बचा जा सके।
साथ ही विद्यार्थियों को आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी एवं शुल्क रसीद सुरक्षित रखने की सलाह भी दी गई है।

![Indian Airforce AFCAT Recruitment [142 Post] 2026, आवेदन करें 20260516_062436](https://rajasthan18.in/wp-content/uploads/2026/05/20260516_062436-300x169.jpg)



