CSIR UGC NET June 2026 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर के वे अभ्यर्थी जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं —
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन शुरू | 27 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 19 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 20 जून 2026 (रात 11:50 बजे तक) |
| आवेदन संशोधन अवधि | 22 से 23 जून 2026 |
| परीक्षा तिथि | 17 एवं 18 जुलाई 2026 |
जुलाई में दो दिन आयोजित होगी परीक्षा
NTA द्वारा जारी सूचना के अनुसार CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी और प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
| Category | Fees |
|---|---|
| सामान्य वर्ग | ₹1150 |
| EWS / OBC (NCL) | ₹600 |
| SC / ST / PwD / थर्ड जेंडर | ₹325 |
JRF के लिए आयु सीमा
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं Assistant Professor और PHEd प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा लागू नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता
परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त 4 वर्षीय या 8 सेमेस्टर वाली स्नातक डिग्री में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अंकों में नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
CSIR UGC NET में सफल घोषित होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा।
- सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
- SC, ST एवं PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण करें। इसके बाद आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण एवं विषय का चयन करें।
निर्धारित आकार में फोटो, हस्ताक्षर तथा आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने के बाद ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
