ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ईरानी मीडिया ने की मौत की पुष्टि

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की ईरानी मीडिया ने की मौत की पुष्टि

ayatullah ali khamenei : ट्रंप और इजरायल के दावे के बाद अब ईरान की सेना(IRGC) और सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ (Press TV) ने आधिकारिक तौर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है ।

अयातुल्ला अली खामेनेई के साथ साथ उनके परिवार के कई सदस्य के मारे जाने की खबर सामने आई है, जिनमें ख़ामेनेई की बेटी, पोता, बहू और दामाद शामिल है ।

ट्रंप ने किया ख़ामेनेई की मौत का दावा :

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि खामेनेई की मौत हो चुकी है, इसे ट्रंप ने इतिहास के बुरे लोगों में से एक बताया है ।

सात वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए :

इजरायल ने हमले में ईरान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें उनके सात वरिष्ठ अधिकारी मारे जाने की खबर है । इनमें अली शामखानी, मोहम्मद पाकपुर, सालेह असदी, मोहम्मद शिराजी, अजीज नासिरजादेह, होसैन जबल अमेलियन, रेजा मोजाफरी-निया का नाम शामिल है।

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *