एक्टर राजपाल यादव ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, लोगो से मांगा समर्थन

एक्टर राजपाल यादव ने शुरू किया अपना यूट्यूब चैनल, लोगो से मांगा समर्थन

Rajpal Yadav YouTube Channel: राजपाल यादव ने जेल से बाहर आने के बाद यूट्यूब पर अपना यूट्यूब चैनल खोला है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी और यूट्यूब पर एक वीडियो भी अपलोड किया । राजपाल यादव ने इसे अपने जीवन का एक नया सफर बताया है, जिसका नाम राजपाल नौरंग यादव रखा गया है ।

उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार उन्हें मिलता है अब उन्होंने यूट्यूब पर शुरुआत की है तो इसी तरह यूट्यूब पर भी लोगों का प्यार बना रहे । राजपाल यादव ने लोगों से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील की है और अपना समर्थन बनाएं रखने की अपील की है ।

राजपाल यादव की इस नई शुरुआत पर राजपाल के चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया दी है । लोगों ने लिखा कि चैनल को जरूर सब्सक्राइब करेंगे, तो कुछ ने कहा कि हम हमेशा राजपाल यादव का साथ देंगे ।

राजपाल यादव के यूट्यूब चैनल पर करीब 10000 सब्सक्राइबर पूरे हो चुके हैं, आप यहां से उनके वीडियो के जरिए सीधे उनके चैनल पर जा सकते हैं नीचे उनका वीडियो दिया गया है ।

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *