ABVP हिंडौन नगर इकाई ने राजकीय महाविद्यालय में फाल्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

ABVP हिंडौन नगर इकाई ने राजकीय महाविद्यालय में फाल्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

Hindaun City, Karauli : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिंडौन नगर इकाई ने राजकीय महाविद्यालय में फाल्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चिटपट के सामने दीप प्रज्वलित कर की । कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ पप्पू राम कोली, डॉ अनिल अग्रवाल, डॉ रितेश जैन एवं डॉ शालिनी गुप्ता, विभाग संयोजक योगेन्द्र डागुर अथिति के तौर पर रहे l

डॉ पप्पू राम कोली ने कहा कि होली समाज को एकजुट करने का पर्व है। विभाग संयोजक योगेन्द्र डागुर ने कहा कि कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर देश की एकता को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं। अभाविप ऐसे तत्वों का विरोध कर समाज को जागरूक कर रही है।

इस दौरान विभिन्न छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए l इस मौके पर प्रांत कार्यकारणी सदस्य नैना सैनी, इकाई सचिव कुंजल सैन, तहसील संयोजक रिंकी, कविता, अदिति, मनोरमा, विष्णु, सहित अन्य मौजूद रहे l

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *