SSC Delhi Police Constable Driver 2025 Finel Answer Key : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर (पुरुष) भर्ती परीक्षा 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट जारी कर दी है। आयोग की ओर से परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और प्राप्त अंक भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी विवरण देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
29 अप्रैल को जारी हुआ था परिणाम
Delhi Police Constable Driver Bharti Exam का परिणाम आयोग ने 29 अप्रैल 2026 को घोषित किया था। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर-की और Answer शीट भी अपलोड कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें।
26 मई से शुरू हुई डाउनलोड सुविधा
SSC के नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार 26 मई 2026 शाम 6 बजे से अपनी Final Answer Key और Questions Paper डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा 9 जून 2026 शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके निम्न दस्तावेज देख सकेंगे—
- अंतिम उत्तर कुंजी
- प्रश्न पत्र
- रिस्पॉन्स शीट
- स्कोरकार्ड
योग्य और अयोग्य दोनों अभ्यर्थियों के अंक जारी
आयोग ने इस भर्ती परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। इसमें चयनित और गैर-चयनित दोनों श्रेणी के अभ्यर्थी अपने मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
समय सीमा समाप्त होने से पहले देखें AnswerKey
एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। आयोग ने साफ किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के व्यक्तिगत अनुरोध पर रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी आंसर-की, प्रश्न पत्र और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Delhi Police Constable Driver 2025 Answer Key Important Links
| Delhi Police Constable Driver 2025 Answer Key Notice | Click Here |
| Download Delhi Police Constable Driver 2025 Answer Key | Click Here |
