RSLDC Recruitment 2026: राजस्थान के बेरोजगार युवाओं और सरकारी विभागों में कार्यरत अनुभवी अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC) ने विशेष चयन (Special Selection) के माध्यम से मैनेजर (Manager) और असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) पदों पर प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 8 जून 2026 से 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह भर्ती ग्रामीण विकास, कौशल विकास, परियोजना क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक कार्यों में अनुभव रखने वाले राज्य सरकार, केंद्र सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्ड एवं निगमों के अधिकारियों के लिए आयोजित की जा रही है।
| पद नाम | रिक्त पद |
|---|---|
| मैनेजर (Manager) | 4 |
| असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) | 2 |
कौन कर सकता है आवेदन?
इन पदों के लिए वही अधिकारी या कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं जो केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बोर्ड, निगम या अन्य सरकारी संगठनों में कार्यरत हों और उन्हें निम्न क्षेत्रों में अनुभव हो—
- ग्रामीण विकास (Rural Development)
- कौशल विकास (Skill Development)
- परियोजना क्रियान्वयन (Project Implementation)
- सामान्य प्रशासन (General Administration)
निजी संस्थानों में कार्यरत कर्मचारी इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
चयन प्रक्रिया RSLDC Recruitment 2026
उम्मीदवारों का चयन विशेष चयन समिति द्वारा आयोजित साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन स्वीकार या अस्वीकार करने तथा अंतिम चयन का अधिकार RSLDC के प्रबंध निदेशक के पास सुरक्षित रहेगा।
प्रतिनियुक्ति अवधि
- न्यूनतम प्रतिनियुक्ति अवधि 1 वर्ष होगी।
- प्रारंभिक कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा।
- आवश्यकता अनुसार नियमानुसार अवधि बढ़ाई जा सकती है।
आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्तें
- एक अभ्यर्थी अधिकतम दो पदों के लिए आवेदन कर सकता है।
- चयनित कर्मचारी का लियन (Lien) उसके मूल विभाग में ही रहेगा।
- हिंदी, अंग्रेजी एवं कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है।
- आवेदन संबंधित विभाग के माध्यम से अग्रेषित (Forward) किया जाना अनिवार्य है।
- आवश्यकता पड़ने पर पिछले सात वर्षों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (APAR) प्रस्तुत करनी होगी।
- आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी NOC संलग्न करनी होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि
- आवेदन प्रारंभ: 08 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जून 2026 (सायं 6:00 बजे तक)
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत विज्ञापन राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर सक्षम अधिकारी द्वारा अग्रेषित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निगम कार्यालय में जमा करवाना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक
Official Notification – Download
Official Website – livelihoods.rajasthan.gov.in




