राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में बड़ी भर्ती की तैयारी, 3652 पदों को मिली प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में बड़ी भर्ती की तैयारी, 3652 पदों को मिली प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति

Rajasthan Medical College Recruitment 2026 : राजस्थान के युवाओं, खासकर Nursing और Paramedical क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग (RajMES) ने बजट घोषणा 2026-27 के तहत राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में Nursing, Paramedical एवं Support Staff के कुल 3652 पदों के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इन पदों पर भर्ती राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग रूल्स 2022 के तहत संविदा आधार पर की जाएगी। हालांकि फिलहाल केवल पद सृजन एवं वित्तीय स्वीकृति का आदेश जारी हुआ है। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन (Notification) अलग से जारी किया जाएगा।

इतने पदों को मिली स्वीकृति

  • 2861 Nurses पद
  • 3410 Nursing एवं Paramedical Staff पद
  • 242 Support Staff सेवाएं
  • 608 Junior Resident पद

इस फैसले को Nursing वर्ग के लिए बड़ा अपडेट माना जा रहा है, क्योंकि अकेले Nurses के 2861 पद स्वीकृत किए गए हैं।

इन मेडिकल कॉलेजों को मिलेगा लाभ

राज्य के कई नए और संचालित मेडिकल कॉलेजों में इन पदों का लाभ मिलेगा। इनमें भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, सीकर, पाली, चूरू, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, सिरोही, चित्तौड़गढ़, दौसा, करौली, अलवर, बूंदी, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, नागौर, बारां, टोंक और जैसलमेर सहित कई जिले शामिल हैं।

भर्ती विज्ञापन का इंतजार

अभ्यर्थियों के लिए फिलहाल यह प्रारंभिक स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। विभाग की ओर से जल्द ही भर्ती संबंधी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है, जिसमें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

वित्तीय स्वीकृति का नोटिफिकेशन देखें / क्लिक करें

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *