Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026

Rajasthan Computer Instructor Recruitment 2026: 3951 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, 25 मई से शुरू होंगे आवेदन

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक (Senior Computer Instructor) और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक (Basic Computer Instructor) के कुल 3951 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई 2026 से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तिथियां

नोटिफिकेशन जारी22 मई 2026
आवेदन शुरू25 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जून 2026

इस भर्ती अभियान में बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3629 पद और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पद शामिल किए गए हैं। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर राजस्थान SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

राजस्थान सरकार की वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करना होगा। जिन अभ्यर्थियों ने पहले OTR नहीं कराया है, उनके लिए शुल्क इस प्रकार रहेगा –

  • सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर OBC/MBC: ₹600
  • नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC, EWS, SC/ST (राजस्थान निवासी): ₹400
  • दिव्यांगजन: ₹400
  • अन्य राज्यों के उम्मीदवार: ₹600

आयु सीमा ( Age Limit)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Minimum Age18 बर्ष
Maximum Age40 बर्ष

शैक्षणिक योग्यता

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है –

  • M.E./M.Tech. (CS/IT/ECE/EE/EEE/ETE/EIE)
  • M.Sc. (Computer Science/IT)
  • MCA
  • ‘B’ Level या ‘C’ Level सर्टिफिकेट
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताओं में से कोई एक होना चाहिए –

  • स्नातक के साथ ‘A’ Level या न्यूनतम 1 वर्षीय PGDCA
  • B.E./B.Tech. (CS/IT/ECE/EE/EEE/EIC/TIE)
  • B.Sc. (Computer Science/IT)
  • BCA
  • समकक्ष या उच्चतर योग्यता

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आसान रखी गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं –

  1. सबसे पहले SSO राजस्थान पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. Recruitment Portal का चयन करें।
  3. “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करें।
  4. यदि OTR नहीं किया है तो श्रेणी के अनुसार शुल्क जमा करें।
  5. आपकी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान स्वतः अपडेट हो जाएगा।
  6. आवेदन फॉर्म में मांगी गई शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  7. अंतिम सबमिशन के बाद Application ID सुरक्षित रखें।

Important Links

Apply NowClick Here
Official NotificationDownload
Official WebsiteClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *