Railway SECR Nagpur Apprentice Bharti 2026: 1079 पदों पर निकली भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Railway SECR Nagpur Apprentice Bharti 2026: South East Central Railway के नागपुर मंडल में अप्रेंटिस भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1079 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें नागपुर डिवीजन के लिए 977 पद और मोतीबाग वर्कशॉप के लिए 102 पद निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 18 जून 2026 तय की गई है।

FieldDetails
Post NameRailway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026
Total Vacancies1079
Apply ModeOnline
Training Period1 Year

यह भर्ती उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर मानी जा रही है जो आईटीआई के बाद रेलवे सेक्टर में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।

  • आवेदन शुरू: 19 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जून 2026

किन-किन ट्रेड में निकली भर्ती

रेलवे द्वारा जारी इस भर्ती में कई तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड शामिल किए गए हैं। सबसे अधिक पद फिटर, इलेक्ट्रिशियन, COPA और मैकेनिक डीजल ट्रेड के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, वायरमैन, प्लंबर, पेंटर और कारपेंटर जैसे ट्रेड भी शामिल हैं।

कुछ विशेष पदों के तहत डिजिटल फोटोग्राफर, ड्राइवर कम मैकेनिक, डेंटल लैब टेक्नीशियन और हॉस्पिटल वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े अवसर भी दिए गए हैं। स्टेनोग्राफर हिंदी एवं अंग्रेजी सहित इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और हेल्थ सैनिटरी इंस्पेक्टर जैसे पद भी इस भर्ती का हिस्सा हैं।

फीस ( Application Fees )

Gen/ OBC/ EWS₹00/-
SC/ ST/ EBC/ Female/ Transgender₹00/-

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 19 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा दिव्यांग और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Educational Qualification

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य रखा गया है।

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

Railway Apprentice Bharti 2026 में अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें 10वीं के अंकों और ITI के अंकों का औसत निकालकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को Document Verification और Medical Test के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा।

चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष तक प्रशिक्षण दिया जाएगा और इस दौरान उन्हें नियमानुसार स्टाइपेंड ( ₹15,000/- Per Month Stipend ) भी मिलेगा। हालांकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले RRC SECR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां अप्रेंटिस भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब नया रजिस्ट्रेशन पूरा करके लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
  5. जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें, ताकि पात्रता, ट्रेड व अन्य शर्तों की सही जानकारी मिल सके।

Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Apply Railway RRC SECR Nagpur Apprentice Recruitment 2026Click Here
Official NotificationDownload
Official Websitesecr.indianrailways.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *