करौली: ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ में 70 छात्रों ने लिया भाग, पलक सोनी प्रथम

करौली: ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ में 70 छात्रों ने लिया भाग, पलक सोनी प्रथम

करौली, राजस्थान : करौली की पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करौली में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ के अंतर्गत जिला स्तरीय अंतर-महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की, अतिथि के तौर पर शामिल हुई । इस अवसर को पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी ने अपने लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया।

करौली के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से आए 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने प्रखरता और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल प्रेरणादायी और ऊर्जावान बना रहा।

प्रतियोगिता में पलक सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही पांच मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन विधानसभा में आयोजित होने वाली ‘छात्र संसद’ के लिए किया गया। सभी चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए रोहिणी कुमारी ने आशा व्यक्त की कि वे करौली का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि करौली के युवाओं में दिखाई दे रही ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता ही ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेगी। उन्होंने युवाओं की आवाज को लोकतंत्र की असली ताकत बताया।

पूर्व विधायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य रफीक अहमद, समन्वयक राम लखन मीणा तथा विशिष्ट अतिथि केसर सिंह नरूका का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कॉलेज प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *