Dausa Anganwadi Recruitment 2026

दौसा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 105 पदों पर भर्ती

Dausa Anganwadi Bharti 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग, दौसा ने जिले के विभिन्न बाल विकास परियोजना क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 105 पदों पर मानदेय सेवा के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकती हैं।

105 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति

जारी सूचना के अनुसार जिले की विभिन्न परियोजनाओं में 37 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 68 सहायिका पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिक्त पदों का विवरण

Dausa Anganwadi Bharti 2026कार्यकर्तासहायिका
बांदीकुई48
बसवा23
दौसा77
लालसोट67
लवाण22
महुवा617
सिकंदरा16
बैजूपाड़ा04
सिकराय33
रामगढ़ पचवारा58
नांगल राजावतान13

कौन कर सकता है आवेदन

भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यक्षेत्र की स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित वार्ड की निवासी महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को नियमानुसार विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी। आवेदिका के घर में शौचालय होना और उसका नियमित उपयोग किया जाना भी जरूरी शर्तों में शामिल है।

Dausa Anganwadi Recruitment 2026 Age Limit ( आयु सीमा )

विज्ञप्ति के अनुसार आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

Dausa Anganwadi Bharti 2026 आवश्यक दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • माध्यमिक परीक्षा की अंकतालिका
  • आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा, परित्यक्ता या तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यानुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Dausa Anganwadi Bharti 2026 Last Date

विभाग ने आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की है। आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में गलत या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही जिन पदों से जुड़े मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं, उन पदों पर चयन प्रक्रिया न्यायालय के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

महत्वपूर्ण लिंक

Dausa Anganwadi Recruitment 2026 NotificationClick Here
Official Websitewcd.rajasthan.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *