D.El.Ed प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, 30 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

D.El.Ed प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी, 30 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

D.El.Ed First Year Time Table 2026 : राजस्थान शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर कार्यालय की ओर से डी.एल.एड प्रथम वर्ष मुख्य परीक्षा 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 30 जून 2026 से शुरू होकर 11 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से आयोजित होंगी। कुछ विषयों की परीक्षा अवधि 3 घंटे जबकि कुछ की 2 घंटे निर्धारित की गई है।

इन विषयों की होगी परीक्षा

विषय का नामपरीक्षा तिथिसमय
बच्चे और बचपन30 जून 2026दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
शिक्षा के उद्देश्य, ज्ञान एवं पाठ्यचर्या01 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
भारतीय समाज और शिक्षा02 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
भाषा संज्ञान और समाज पाठ्यचर्या के संदर्भ में03 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक
हिन्दी भाषा शिक्षण और प्रवीणता04 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
अंग्रेजी भाषा शिक्षण और प्रवीणता07 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
गणित शिक्षण08 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
पर्यावरण अध्ययन शिक्षण09 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक
कला शिक्षण10 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक
सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी11 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक

30 जून से शुरू होगी परीक्षा

जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा की शुरुआत 30 जून 2026 से होगी। अधिकांश परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी।

वहीं भाषा संज्ञान और समाज पाठ्यचर्या, कला शिक्षा तथा सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी विषयों के प्रश्न पत्र 2 घंटे की अवधि के होंगे।

जिला स्तर पर होंगे परीक्षा केंद्र

विभाग की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि सैद्धांतिक परीक्षा का आयोजन अभ्यर्थियों के अध्ययनरत जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। वहीं प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन लिखित परीक्षा के बाद किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को दी गई जरूरी सलाह

संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा में शामिल होने वाले सभी नियमित, पूर्ववर्ती और प्रोन्नत अभ्यर्थियों को परीक्षा कार्यक्रम की सूचना समय पर उपलब्ध करवाएं, ताकि किसी भी विद्यार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

टाइम टेबल यहां से डाउनलोड करेंयहां क्लिक करें

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *