CUET UG 2026 परीक्षा स्थगित, NTA ने जारी किया नया नोटिस

CUET UG 2026 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट जारी किया है। 28 मई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब 28 मई को होने वाली परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

CUET UG 2026 की नई परीक्षा तिथियों की घोषणा होने के बाद उम्मीदवारों को तुरंत सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। एनटीए ने यह जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दी है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा स्थगन का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG 2026 Exam Postponed Notice कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप CUET UG 2026 परीक्षा स्थगन का नोटिस डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें —

  1. सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए News & Events सेक्शन को खोलें।
  3. वहां आपको “Rescheduling of Common University Entrance Test [CUET (UG)] 2026 – Reg.” लिंक दिखाई देगा।
  4. उस लिंक पर क्लिक करते ही नोटिस की PDF आपके स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  5. अब आप PDF डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।

Important Links

Exam Postponed NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *