PTET 2025: फीस रिफंड के लिए अंतिम मौका, 15 जून तक करें आवेदन

PTET FEES REFUND 2026 । वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा पीटीईटी-2025 अभ्यर्थियों के लिए फीस रिफंड को लेकर अंतिम नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क ₹5,000 और/या महाविद्यालय शुल्क ₹22,000 जमा कराया था, लेकिन उन्हें कॉलेज आवंटित नहीं हुआ या कॉलेज आवंटित होने के बाद भी प्रवेश नहीं लिया।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में जारी तीनों चरणों में फीस रिफंड के लिए आवेदन नहीं किया था, उन्हें अब अंतिम अवसर दिया गया है। इसके बाद फीस रिफंड से संबंधित कोई अन्य मौका नहीं दिया जाएगा।

पात्र अभ्यर्थी पीटीईटी-2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फीस रिफंड से जुड़ी सूचना देखें

महत्वपूर्ण जानकारी

  • काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क: ₹5,000
  • महाविद्यालय शुल्क: ₹22,000
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जून 2026
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन

ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://ptetvmoukota2025.in पर जाकर फीस रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सहायता के लिए संपर्क

यदि आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी पीटीईटी कार्यालय के दूरभाष नंबर 6367026526 या ईमेल ptet2025@vmou.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को आवेदन के बाद भी भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है, वे वेबसाइट पर उपलब्ध पेमेंट रिजेक्ट लिस्ट जांचें और आवश्यकता होने पर अपने बैंक विवरण सही करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *