NEET UG Re-Exam 2026 : NEET UG Paper Leak होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है । NEET UG Exam को दुबारा करवाने की तारीख घोषित कर दी गई है । 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने 3 मई को NEET UG का Exam दिया था, लेकिन पेपर लीक के चलते यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी । पेपर लीक के कई आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है ।
21 जून को होगी परीक्षा
NEET UG Exam का पेपर रद्द होने के बाद NTA ने NEET UG 2026 को 21 जून को करवाने का फैसला किया है । Re Exam को लेकर धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर बैठक आयोजित की गई थी । National Testing Agency ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर नई परीक्षा तिथि की जानकारी साझा की है , जिसमें कहां गया है कि NEET UG Exam को 21 जून को दुबारा करवाने का निर्णय लिया गया है ।
जानकारी के मुताबिक NTA और सरकार पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित संपन्न करवाने के उद्देश्य से तेजी से काम कर रहे है । इसकी जिम्मेदारी अलग अलग अधिकारियों को सौंपी है, ताकि NEET UG Exam बिना लीक के सम्पन्न करवाया जा सकें ।
पेपर प्रिंटिंग और वितरण पर सख्ती
सरकार ने इस बार पेपर तैयार करने के लिए अनुभवी शिक्षकों और विषय के एक्सपर्ट की नई टीम तैयार की है । प्रिंटिंग प्रेस से भी पेपर लीक की खबरें सामने आने के बाद प्रिंटिंग प्रेस और वितरण पर सख्ती बरती जाएगी ।





