Indian Airforce Recruitment 2026 : Indian Airforce AFCAT Recruitment 2026 के लिए आवेदन 20 मई से शुरू होकर 19 जून तक भरे जाएंगे । जिसके तहत जितने भी योग्य अभ्यर्थी है अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है । आवेदक अपना फॉर्म भरने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ ले, आवेदन करने की प्रक्रिया को हमने इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बताया है, जहां से आप अपना आवेदन कर सकते है ।
इस लेख में हमने आवेदन करने से संबंधित जानकारी जैसे – योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सहित सभी प्रकार की जानकारी दी है ।
एप्लिकेशन फीस ( Application Fee )
इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2026 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है उनके लिए 550 रुपए का आवेदन शुल्क रखा गया है । आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा, अन्य किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है ।
Age Limit ( आयु सीमा )
भारतीय वायु सेना के लिए आयु सीमा अलग अलग वेकैंसी के लिए अलग अलग रखी गई है । –
- फ्लाइंग ब्रांच ( AFCAT एंट्री ) के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 24 बर्ष होनी चाहिए । –
- DGCA भारत द्वारा वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस धारकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष तक रखी है ।
- ग्राउंड ड्यूटी के तकनीकी और गैर तकनीकी दोनों वर्गों ( AFCAT और GATE स्कोर एंट्री ) के लिए आयु सीमा 20 से 26 वर्ष तय की गई है ।
Education Qualification ( शैक्षणिक योग्यता )
Indian air force recruitment 2026 AFCAT 02/2026 के लिए योग्यता अलग अलग शाखाओं के अनुसार अलग अलग रखी है । –
- फ्लाइंग ब्रांच के लिए उम्मीदवार का 10+2 स्तर पर Physics और mathematics विषयों के साथ स्नातक होना जरूरी है । या फिर उनके पास बी.ई./बी.टेक ( BE/B.Tech ) की डिग्री होनी चाहिए ।
- ग्राउंड ड्यूटी ( तकनीकी ) शाखा से संबंधित इंजीनियरिंग विषयों में बीई/बी.टेक की डिग्री अनिवार्य है , जो अभ्यर्थी GATE Score से प्रवेश लेना चाहते हैं उनके पास निर्दिष्ट विषयों में वैध Gate Score होना चाहिए ।
- ग्राउंड ड्यूटी ( गैर तकनीकी ) पोस्ट के लिए प्रशासन, लॉजिस्टिक, अकाउंट, शिक्षा, मौसम विभाग और मौसमी सेवा जैसी उप शाखाओं के लिए स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है ।
आधिकारिक भर्ती का नोटिफिकेशन नीचे दिया गया है ।
भारतीय वायुसेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
इंडियन एयर फोर्स भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे आसान और सरल भाषा में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उम्मीदवार इन चरणों को फॉलो करके अपना आवेदन बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार को इंडियन एयर फोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
- वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद Recruitment/Vacancy सेक्शन पर क्लिक करें।इसके बाद Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें और जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करके उसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
- नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद Apply Online के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जानकारी सही-सही दर्ज करें। इसके साथ आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- सभी जानकारी भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
- इसके पश्चात फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और नीचे दिए गए Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अंत में सफलतापूर्वक आवेदन जमा होने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।
Note : अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर अच्छी तरह से पढ़ ले ताकि किसी प्रकार की कोई गलतफहमी ना हो ।
Important Links ( महत्वपूर्ण लिंक )
| Apply Now | Click Here |
| Official Notification | Download |
| Official Website | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Join Here |
Indian Air Force AFCAT Recruitment 2026 – FAQs
20 मई 2026
19 जून 2026
₹550
20 से 24 वर्ष
26 वर्ष।
10+2 में Physics, Mathematics के साथ Graduation या BE/B.Tech
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।





