BLO ने SIR से परेशान होकर की आत्महत्या, बेटी की शादी के लिए नहीं दी छुट्टी

Uttar Pradesh: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय में 50 वर्षीय शिक्षामित्र और BLO अखिलेश कुमार ने शनिवार शाम स्कूल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी पत्नी मंजू देवी ने आरोप लगाया कि बेटी दिव्यांशी की शादी के लिए उन्होंने छुट्टी मांगी थी, लेकिन अधिकारियों ने अवकाश नहीं दिया। अखिलेश मानसिक तनाव में थे।

शव से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उन्होंने लिखा: “मैं SIR के काम से परेशान हो गया हूं। मेरे परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग करे।” नोट में एसडीएम और बीईओ का जिक्र है।

अखिलेश के परिवार में पत्नी मंजू देवी, बेटी दिव्यांशी और बेटा दिव्यांश हैं। दिव्यांशी की 8 मार्च को शादी होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *