हिंडौन सिटी के गांधी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

हिंडौन सिटी के गांधी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

हिंडौन सिटी, करौली । झारेडा रोड स्थित गांधी एकेडमी सी. सै.स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक धीरेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य हरेंद्र पाल सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम की थीम विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को बढ़ावा देना रहा। इस पर जीव विज्ञान के व्याख्याता नूरुद्दीन ख़ान ने अपना अनुभव साझा किया तथा विज्ञान के उपयोग व महत्व को बताया।

प्रोग्राम में सभी छात्र, छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी ने वर्किंग मॉडल बनाकर सभी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस अवसर पर यशिता लाटा, अनुष्का शर्मा, छवि बैंसला, क्षमा धाकड़, कशिश ने सामूहिक रूप से वाटर डिस्पेंसर व जंतु कोशिका का मॉडल प्रस्तुत किया।

पुनीत चौधरी,अर्जुन सिंह, श्लोक सोनी ने सामूहिक रूप से सौर परिवार का मॉडल प्रस्तुत किया। तरुण व अरवाज ख़ान ने पादप कोशिका व जंतु कोशिका का मॉडल प्रस्तुत किया। अवधेश, कृष्ण गौड़, कौशल, सुनील आदि ने पादप कोशिका का मॉडल प्रस्तुत किया। इसी प्रकार कई अन्य वर्किंग मॉडल भी प्रस्तुत किए गए।

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *