जया कौशिक ने लॉन्च किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Jaya Kaushik Reports’

जया कौशिक ने लॉन्च किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Jaya Kaushik Reports’
Oplus_16908288

News Anchor Jaya Kaushik – : पत्रकारिता के क्षेत्र में 21 वर्षों का अनुभव रखने वाली जया कौशिक अब एक नए सफर पर निकल पड़ी हैं। NDTV के साथ 15 साल तक काम करने के बाद जया ने घोषणा की कि वह अब अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म “Jaya Kaushik Reports” शुरू कर रही हैं।

जया ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा करते हुए लिखा, “अब एक नए अध्याय की शुरुआत कर रही हूं! अब आपकी आवाज़ का नया ठिकाना होगा – मेरा अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘Jaya Kaushik Reports’।”

See YouTube Channel –

यह कदम जया के पत्रकारिता के सफर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जहां वह अपनी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को सीधे दर्शकों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करेंगी।

पत्रकारिता में आने से पहले जया कौशिक ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद, उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया के मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (MCRC) से डेवलेपमेंट कम्युनिकेशन की पढ़ाई की।

‘Jaya Kaushik Reports’ के लॉन्च के साथ, जया कौशिक अब अपने दर्शकों को गहरे विश्लेषण, सटीक रिपोर्टिंग और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से नयी दिशा देने के लिए तैयार हैं।

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *