Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: 5000 पदों पर भर्ती शुरू, यहां से करें आवेदन

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका सामने आया है। Bank of Baroda ने अप्रेंटिसशिप के 5000 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत देशभर के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया नीचे विस्तार से दी गई है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू की जाएगी। वहीं आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

  • Online Registration of Application starts from: 19.05.2026
  • Last date for Submission of Application: 08.06.2026

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5000 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बैंक द्वारा राज्यवार पदों का विवरण भी जारी किया गया है, जिससे अभ्यर्थी अपने राज्य के अनुसार रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

SC / ST₹200 + GST
PwBD₹200 + GST
General / OBC / EWS Male Condidate₹800 + GST
General / OBC / EWS Female & Transgender₹600 + GST

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Age Limit ( as of 1 May 2026 )

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 मई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Minimum Age20 Years
Maximum Age28 Years

Category Wise Vacancies 2026

CategoryPost Available
ST441
SC717
OBC1208
EWS486
UR2148
Total5000

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Education Qualification

अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने ग्रेजुएशन पिछले 4 वर्षों के भीतर पूरा किया हो। जो अभ्यर्थी पहले किसी अन्य अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम में शामिल हो चुके हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं माने जाएंगे।उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

State/UT wise Vacancy Details

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा —

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • लोकल लैंग्वेज टेस्ट

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं —

  1. सबसे पहले Bank of Baroda Official Website पर जाएं।
  2. इसके बाद Career सेक्शन में जाकर Current Opportunities विकल्प खोलें।
  3. वहां Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  4. अब Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload
Official WebsiteClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *