Rajasthan ITI Admission 2026 : राजस्थान में तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य के सभी सरकारी एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश प्रक्रिया का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
Rajasthan ITI Admission के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल या नजदीकी ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय मोबाइल नंबर सही दर्ज करना जरूरी होगा, क्योंकि प्रवेश से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं एसएमएस के माध्यम से भेजी जाएंगी।
महत्वपूर्ण तिथियां ( Important Dates )
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 29 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 16 जुलाई 2026 |
आवेदन शुल्क ( Application Fee )
राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन शुल्क निम्नानुसार निर्धारित किया गया है—
- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी – ₹100
- अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग – ₹175
यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा तथा ऑनलाइन या ई-मित्र के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
आयु सीमा ( Age Limit Rajasthan ITI ADMISSION 2026 )
ITI प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 सितंबर 2026 को 14 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
Education Qualification Rajasthan ITI Admission 2026
विभिन्न ट्रेडों के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्य रूप से निम्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं—
- 8वीं पास
- 10वीं पास
- 12वीं पास
जिस ट्रेड के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसके अनुसार निर्धारित योग्यता का होना आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज ( Important Documents Rajasthan ITI Admission 2026 )
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सादे कागज पर किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
- 8वीं/10वीं की अंकतालिका
- आधार कार्ड
- आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मूल निवास प्रमाण पत्र (यदि 8वीं या 10वीं राजस्थान के बाहर से उत्तीर्ण की हो)
How To Apply Rajasthan ITI Admission 2026-27
राजस्थान आईटीआई एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करें—
- सबसे पहले एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें या नया पंजीकरण करें।
- DTE (Directorate of Technical Education) एप्लिकेशन खोलकर Apply Online विकल्प चुनें।
- अपनी शैक्षणिक जानकारी 8वीं या 10वीं की अंकतालिका के अनुसार दर्ज करें।
- नाम, जन्मतिथि तथा माता-पिता का नाम सावधानीपूर्वक भरें।
- श्रेणी, धर्म, वैवाहिक स्थिति एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- अपना पूरा पता एवं संपर्क विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
- अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन करें तथा प्राथमिकता क्रम निर्धारित करें।
- सभी जानकारी का प्रीव्यू देखकर जांच लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र डाउनलोड करके उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
Rajasthan ITI Admission 2026 Important Links
| Apply Online Rajasthan ITI Admission 2026 | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | kdhte.rajasthan.gov.in |




