Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही वनपाल भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। राज्य के वन विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए होने वाली इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
वनपाल भर्ती के लिए राज्यभर से लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड जल्द ही जिला आवंटन सूचना और प्रवेश पत्र जारी करने जा रहा है।
Check Exam City Location Rajasthan Forester Recruitment 2026
RSSB बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूचना जारी कर दी है । अभ्यर्थियों को सबसे पहले जिला लोकेशन उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे यह जान सकेंगे कि उनकी परीक्षा किस जिले में आयोजित की गई है।
जिला आवंटन की जानकारी 22 जून 2026 यानी आज जारी कर दी गई है । उम्मीदवार अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि की मदद से यह जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे।
25 जून तक मिल सकते हैं प्रवेश पत्र
Vanpal Bharti Exam 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, सेंटर कोड, परीक्षा समय और अभ्यर्थी से जुड़ी आवश्यक जानकारी उपलब्ध रहेगी।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान वनपाल एडमिट कार्ड 25 जून 2026 तक जारी किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Admit Card सेक्शन में जाकर वनपाल भर्ती परीक्षा के लिंक का चयन करना होगा।
इसके बाद आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें। सभी विवरण सत्यापित होने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाला जा सकता है।
परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज साथ रखना जरूरी
परीक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:
- एडमिट कार्ड की स्पष्ट प्रिंट कॉपी
- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या पासपोर्ट में से कोई एक मूल पहचान पत्र
- नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- पारदर्शी नीले रंग का बॉल पेन
ड्रेस कोड और अन्य जरूरी निर्देश
भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ विशेष निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थियों को सामान्य और सादे कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है।
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, भारी आभूषण और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।
उम्मीदवार केवल पारदर्शी पानी की बोतल और निर्धारित पेन ही साथ ला सकेंगे।
समय से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया के कारण परीक्षा शुरू होने से काफी पहले रिपोर्टिंग करनी होगी।
बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा प्रारंभ होने से लगभग एक घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे, इसलिए अंतिम समय तक इंतजार करना परेशानी का कारण बन सकता है।
परीक्षा के बाद जारी होगी उत्तर कुंजी
वनपाल भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड द्वारा आधिकारिक उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे।
Rajasthan Vanpal Admit Card 2026 Important Links
| Rajasthan Vanpal Exam Guidelines Notice | Download PDF |
| Rajasthan Vanpal Exam District Location Check | Click Here |
| Vanpal Admit Card Download Link | Click Here |
| Latest Govt Jobs News | Join WhatsApp Channel |





