Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 : राजस्थान में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित Vidya Sambal Yojana 2026 के तहत Guest Faculty Bharti 2026 प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आयुक्तालय संस्कृत शिक्षा राजस्थान की ओर से विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए जा रहे हैं। पात्र सेवानिवृत्त शिक्षक एवं योग्य निजी अभ्यर्थी अतिथि संकाय (Guest Faculty) के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से 20 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Latest News
राज्य के कई सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के पद लंबे समय से खाली हैं। इन रिक्त पदों के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है और पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं हो पाता। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने विद्या संबल योजना लागू की है, जिसके तहत अस्थायी रूप से गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
इस योजना से जहां विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई का लाभ मिलेगा, वहीं योग्य बेरोजगार शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां ( Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Important Dates)
- आवेदन शुरू – 15 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि – 20 जून 2026
- पात्रता की जांच करना एवं वरीयता सूची (अस्थाई) जारी करना – 30 जून 2026
आयु सीमा ( Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Age Limit )
विद्या संबल योजना 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा निम्नानुसार निर्धारित की गई है—
- न्यूनतम आयु – 15 वर्ष
- अधिकतम आयु – 65 वर्ष
आवेदन शुल्क ( Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Application Fee )
इस भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार का आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। सभी पात्र उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी? ( Selection Process Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 )
गेस्ट फैकल्टी के पदों पर चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी।
प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद संबंधित विद्यालय या महाविद्यालय द्वारा विषयवार एवं पदवार वरीयता सूची जारी की जाएगी।
वरीयता सूची तैयार करने में:
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के अंकों का 75 प्रतिशत भार
- अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता के अंकों का 25 प्रतिशत भार
जोड़ा जाएगा ।
यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार भी नहीं होगा।
आवश्यक दस्तावेज ( Important Documents Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 )
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे—
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रमाण पत्र
- शिक्षण अनुभव प्रमाण पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 Education Qualification

आवेदन करने की प्रक्रिया ( How To Apply Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026 )
विद्या संबल योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।
फॉर्म पर निर्धारित स्थान पर फोटो चिपकाकर हस्ताक्षर करने के बाद आवेदन पत्र को एक लिफाफे में रखकर संबंधित स्कूल या कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से जमा कराना होगा। जिस संस्थान में आवेदन करना है, उसकी जानकारी और रिक्त पदों का विवरण संबंधित नोटिफिकेशन में उपलब्ध रहेगा।
Important Links Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2026
| Application Form And Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join WhatsApp Channel | Join |




