RPSC APO Recruitment 2026 : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विधि स्नातकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने Assistant Prosecution Officer (APO) भर्ती 2026 का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती विधि विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 08 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 07 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
| Event | Dates |
|---|---|
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 जून 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 जुलाई 2026 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 07 जुलाई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 2 सितंबर 2026 |
RPSC APO Recruitment 2026 Application Fees
सामान्य वर्ग एवं क्रीमीलेयर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 निर्धारित किया गया है। वहीं अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹400 रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों ने पहले से One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी कर शुल्क जमा कर रखा है, उन्हें दोबारा भुगतान नहीं करना होगा।
| Category | Fees |
|---|---|
| General / BC Creamy Layer | ₹600 |
| BC NCL / MBC / EWS | ₹400 |
| SC / ST / PH | ₹400 |
RPSC APO Recruitment 2026 Age Limit
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
| Field | Age |
|---|---|
| Minimum Age | 21 Years |
| Maximum Age | 40 Years |
शैक्षणिक योग्यता
Assistant Prosecution Officer पद के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Law Degree या Integrated Law Course होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की समझ भी होनी चाहिए।
परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के पांच विकल्प होंगे। यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो पांचवें विकल्प को भरना अनिवार्य रहेगा।
यदि कोई अभ्यर्थी 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्न बिना उत्तर छोड़ेगा तो उसे अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए परीक्षा के दौरान निर्देशों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होगा।
How To Apply RPSC APO Recruitment 2026
- सबसे पहले SSO Portal पर लॉगिन करें
- यदि OTR प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो पहले One Time Registration करें
- इसके बाद Recruitment Portal में APO Recruitment 2026 लिंक खोलें
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें
- अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें
RPSC APO 2026 Important Links
| Apply Online | Click Here |
| RPSC APO Bharti 2026 Official Notification | Click Here |
| Official Website | https://rpsc.rajasthan.gov.in/ |
