Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 : राजस्थान में खाद्य आपूर्ति विभाग ने भर्ती जिले Wise भर्ती निकाली है । जिसमें आप आवेदन कर सकते है । इस भर्ती की खास बात यह है, की उम्मीदवार को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना पड़ेगा । इसमें चयन प्रक्रिया सीधे निर्धारित नियमों और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगी ।

आवेदन के प्रक्रिया जिला स्तर पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हो रही है । इसीलिए आवेदन की अंतिम तिथि भी हर जिले के लिए अलग अलग निर्धारित है । अगर आप आवेदन करने के इच्छुक है तो आपको अपने जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए ।

  • Form Last Date – District Wise

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का ऑफलाइन या ऑनलाइन शुल्क नहीं लिया जाएगा । यानी योग्य उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकता है ।

  • Fee – Free

आयु सीमा

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है । आयु की गणना आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी ।

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 45 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है । इसके अलावा उम्मीदवार के पास कम से कम 3 महीने का कम्प्यूटर कोर्स / RSCIT प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है ।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी । उम्मीदवारों का चयन आवेदन पत्र, दस्तावेज सत्यापन और विभाग के नियमों के अनुसार किया जाएगा ।

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

राजस्थान राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किए जाएंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी अपने जिले का नोटिफिकेशन पढ़कर पात्रता सुनिश्चित करनी होगी।इसके बाद आवेदन पत्र जिला रसद कार्यालय से कार्यालय समय में ₹100 के भारतीय पोस्टल ऑर्डर के माध्यम से प्राप्त किया जा सकेगा।
  • आवेदन के साथ ₹50 के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पर नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र भी जमा करना होगा।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरकर आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और निर्धारित पते पर अंतिम तिथि से पहले जमा कर दें।

जो उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह बिना परीक्षा सरकारी अवसर साबित हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले जिलेवार नोटिफिकेशन जरूर जांच लें।

Rajasthan Ration Dealer Recruitment 2026 महत्वपूर्ण लिंक

Official NotificationSalumber, Jhunjhunu
Official Websitehttps://food.rajasthan.gov.in/
WhatsApp ChannelJoin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *