हिंडौन सिटी के बिजली खा का चौक निवासी युवक को पत्नी ने चाकू मारकर किया घायल

हिंडौन सिटी के बिजली खा का चौक निवासी युवक को पत्नी ने चाकू मारकर किया घायल
Oplus_16908288

हिंडौन सिटी, करौली । हिंडौन शहर स्थित बिजली खां का चौक निवासी एक युवक को उसकी पत्नी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव में युवक की मां अर्थात हमलावर पत्नी की सास भी जख्मी हो गई। दोनों पीड़ित मां बेटे ने थाने में रिपोर्ट पेश की है। पीड़ित इमरान कुरैशी और उसकी मां गड्ढो ने सोमवार को बताया कि इमरान कुरैशी और उसके भाई आसिफ का निकाह करीब 5 साल पहले आफरीन व उसकी बहिन फरीन पुत्री मंसूर, निवासी किरावली (आगरा) यू.पी. से हुआ था।

पति इमरान का कहना है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में है, जिससे फोन पर बात करती है। इसी बात को लेकर 5 साल से घर में क्लेश चल रहा है। रविवार दोपहर बाद पत्नि से आपसी अनबन होने के बाद वह घर पर सो रहा था, तभी उसकी पत्नी ने खंजर से उसकी पीठ पर चाकू से वार कर दिया। बचाने आई मां के हाथ में भी चाकू से हमला किया गया, जिससे दोनों मां बेटा जख्मी हो गए। मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में पेश की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jitendra Meena Is A Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *