Pratapgarh Anganwadi Bharti 2026 : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का इंतजार खत्म हो गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रतापगढ़ ने जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 30 जून 2026 को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
प्रतापगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की मुख्य जानकारी
प्रतापगढ़ जिले में कुल 125 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें 55 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 70 पद आंगनवाड़ी सहायिका के हैं। आवेदन केवल महिला उम्मीदवार ही कर सकती हैं। निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
जो महिलाएं इस भर्ती में शामिल होना चाहती हैं, वे 30 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रतापगढ़ में जमा कर सकती हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है।
किन क्षेत्रों में होगी भर्ती
यह भर्ती प्रतापगढ़ जिले की विभिन्न परियोजनाओं और ग्राम पंचायतों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से निम्न क्षेत्र शामिल हैं—
- अरनोद
- छोटी सादड़ी
- धमोत्तर
- धरियावद
- पीपलखूंट
- प्रतापगढ़
- दलोट
- सुहागपुर
उम्मीदवारों को अपने गांव या ग्राम पंचायत से संबंधित रिक्त पद की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य देखनी चाहिए।
आयु सीमा Pratapgarh Anganwadi Bharti 2026
भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आरक्षित वर्ग की महिलाओं को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता Pratapgarh Anganwadi Bharti 2026
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है।
यदि किसी महिला उम्मीदवार ने स्नातक या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त की है, तो उसे चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जा सकती है। हालांकि केवल 12वीं से अधिक अंक होने पर अलग से अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान नहीं है।
आवेदन के साथ लगने वाले जरूरी दस्तावेज
आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित (Self Attested) प्रतियां संलग्न करनी होंगी। इनमें मुख्य रूप से—
- अधिकतम शैक्षणिक योग्यता की अंकतालिका
- 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
- बी.एड./डिप्लोमा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड, जनाधार कार्ड या राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST अभ्यर्थियों के लिए)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)
आवेदन पत्र दो सेट में तैयार कर महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रतापगढ़ कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद अपने पास सुरक्षित रखें।
चयन प्रक्रिया Pratapgarh Anganwadi Bharti 2026
इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता, दस्तावेजों के सत्यापन एवं अन्य नियमों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विस्तृत नियम और शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।
आवेदन से पहले यह जरूर करें
आवेदन भरने से पहले आधिकारिक विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपने क्षेत्र की रिक्तियों, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन संबंधी सभी शर्तों की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन जमा करें। इससे भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या आवेदन निरस्त होने की संभावना कम रहेगी.




