RPSC Veterinary Officer Result 2026 : राजस्थान में Veterinary Officer भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Veterinary Officer भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही आयोग ने अस्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (Detailed Application Form) भरने संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं।
भर्ती प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम
Veterinary Officer भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू हुई थी और 3 सितंबर 2025 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि भी 3 सितंबर 2025 निर्धारित की गई थी।
इसके बाद आयोग ने 16 अप्रैल 2026 को एडमिट कार्ड जारी किए और 19 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक कराया गया। परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी जारी की गई तथा उम्मीदवारों से निर्धारित समय में आपत्तियां भी आमंत्रित की गई थीं। आपत्ति निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब आयोग ने 16 जून 2026 को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
चयनित अभ्यर्थियों को भरना होगा Detailed Application Form
आयोग की ओर से अस्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों को SSO ID के माध्यम से Recruitment Portal पर लॉगिन कर विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को My Recruitment सेक्शन में जाकर Detailed Form Cum Scrutiny के अंतर्गत Apply Now विकल्प का चयन करना होगा।
ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए लिंक 23 जून 2026 से 29 जून 2026 रात्रि 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगा। निर्धारित अवधि के भीतर सभी चयनित अभ्यर्थियों को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी अहम जानकारी
आयोग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच राजस्थान पशुपालन विभाग द्वारा की जाएगी। आवेदन पत्र भरने और सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना होगा।
उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां अपने पास रखनी होंगी। बाद में पशुपालन विभाग द्वारा निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर मूल दस्तावेजों तथा स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचना संबंधित विभाग द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी। RPSC की ओर से अलग से कोई सूचना जारी नहीं की जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे अपात्र माना जा सकता है और उसके चयन पर विचार नहीं किया जाएगा।
RPSC Veterinary Officer Result 2026 कैसे चेक करें?
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।
- Step 1 : सबसे पहले राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- Step 2 : होम पेज पर उपलब्ध Candidate Information सेक्शन में जाएं और Results लिंक पर क्लिक करें।
- Step 3 : अब RPSC Veterinary Officer Result 2026 के लिंक का चयन करें।
- Step 4 : रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- Step 5 : पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजकर परिणाम देख सकते हैं।
- Step 6 : कंप्यूटर या लैपटॉप का उपयोग कर रहे हैं तो Ctrl + F दबाकर रोल नंबर सर्च करें। मोबाइल उपयोगकर्ता ब्राउजर के मेन्यू में जाकर Find in Page विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
- Step 7: यदि आपका रोल नंबर सूची में मौजूद है तो आप अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे। इसी पीडीएफ में श्रेणीवार कटऑफ अंक की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
RPSC Veterinary Officer Result 2026 Important Links
| Rajasthan Veterinary Officer Result 2026 | यहां क्लिक करें |
| List of Disqualified Candidates for Veterinary Officer – 2025 | यहां क्लिक करें |
| Rajasthan Veterinary Officer Result 2026 Release Date | 16 जून 2026 |
| Official Web | rpsc.rajasthan.gov.in |





