DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में 1979 पदों पर बंपर भर्ती, 16 जून से आवेदन शुरू

DSSSB Recruitment 2026
DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न सरकारी विभागों, स्वायत्त संस्थाओं और स्थानीय निकायों में खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1979 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

भर्ती में शिक्षण, तकनीकी और प्रशासनिक श्रेणी के कई पद शामिल किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से टीजीटी कंप्यूटर साइंस ( TGT COMPUTER SCIENCE ) , स्पेशल एजुकेटर ( SPECIAL EDUCATOR ) , आईटी असिस्टेंट ( IT ASSISTANT ) , डेटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट ( Data Processing Assistant ) , जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, डोमेस्टिक साइंस टीचर, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर, लिफ्ट ऑपरेटर सहित विभिन्न विभागों के कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आयु सीमा ( DSSSB Recruitment 2026 Age Limit )

DSSSB भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अधिकांश जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है।

वहीं शिक्षण श्रेणी के पदों जैसे टीजीटी कंप्यूटर साइंस, स्पेशल टीचर एवं होम साइंस टीचर के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है। कुछ तकनीकी और विभागीय पदों पर अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 15 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क ( DSSSB Recruitment 2026 Application Fee )

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

जबकि महिला अभ्यर्थियों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग (PwBD) तथा पूर्व सैनिक वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्ण छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन SBI e-Pay माध्यम से किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी ( DSSSB Selection Process )

उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। पद के अनुसार चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं—

  • वन टियर लिखित परीक्षा
  • टू टियर परीक्षा (निर्धारित पदों के लिए)
  • स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट / एप्टीट्यूड टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षण (जहां आवश्यक हो)

How To Apply DSSSB Recruitment 2026

DSSSB भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध Recruitment या Careers सेक्शन खोलें।
  3. DSSSB Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।

DSSSB Recruitment 2026 Important Links

Form Apply OnlineClick Here
Official NotificationDownload
Official Websiteclick Here

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *