Sirohi Anganwadi Bharti 2026

सिरोही साथिन भर्ती 2026: जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवेदन आमंत्रित, 5 जुलाई तक करें आवेदन

Sirohi Anganwadi Bharti 2026 : सिरोही जिले की महिलाओं के लिए साथिन बनने का सुनहरा अवसर सामने आया है। महिला अधिकारिता विभाग, सिरोही द्वारा साथिन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है। भर्ती के तहत जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में स्वैच्छिक मानदेय सेवा के आधार पर साथिन का चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 5 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकती हैं।

किन-किन पंचायत समितियों में भर्ती होगी

विज्ञप्ति के अनुसार निम्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में साथिन पद रिक्त हैं—

सिरोही पंचायत समिति

  • वेलांगरी
  • श्री सारणेश्वरजी
  • वाडेली
  • तेलपीखेड़ा
  • सिलोड़िया
  • धांता
  • मण्डवाड़ा
  • आमली

शिवगंज पंचायत समिति

  • खेजड़िया
  • मांडणी
  • जेतपुरा

रेवदर पंचायत समिति

  • सनवाड़ा
  • हरणी अमरापुरा
  • जीरावल
  • हड़मतिया
  • नया पिपलिया
  • थल
  • मालगांव
  • मलावा
  • राजगढ़
  • टोकरा

पिण्डवाड़ा पंचायत समिति

  • रामपुरा
  • खारा
  • मालेरा
  • शिवगंज
  • मूरी
  • सावेला
  • डांगा
  • कांटल
  • राजपुरा

आबूरोड पंचायत समिति

  • वाराड़ा
  • तलवारों का नाका
  • कारोली
  • महीखेड़ा
  • बागोरी
  • बारीखेज
  • मीन
  • कुई
  • रेडवा कला
  • चन्द्रावती
  • डेरी
  • उपलाखेज
  • उपलागढ़

भावरी पंचायत समिति

  • कालामहादेव खेड़ा
  • मूला
  • ईसरा
  • माण्डवाड़ा खालसा
  • माण्डवाड़ा देव
  • वालोरिया
  • फूलाबाई खेड़ा
  • नई धनारी
  • खाखरीखेड़ा
  • खाखरवाड़ा
  • पीटारी पादर
  • सेमली

मण्डार पंचायत समिति

  • रोहिड़ा
  • पीथापुरा
  • मोरवड़ा
  • जामता
  • वाराड़ा
  • वडवज
  • मेथीपुरा
  • जालमपुरा
  • कुम्भा
  • आवड़ा

कालन्द्री पंचायत समिति

  • आमलारी
  • देलदर
  • काकेन्द्रा
  • चण्डुआल

शैक्षणिक योग्यता ( Sirohi Anganwadi Bharti 2026 )

Sathin पद के लिए सामान्यतः अभ्यर्थी का न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। विशेष परिस्थितियों में 8वीं उत्तीर्ण महिला का भी चयन किया जा सकता है।

स्थानीय निवासी होना जरूरी

आवेदन करने वाली महिला संबंधित ग्राम पंचायत की मूल एवं स्थानीय निवासी होनी चाहिए। निवास प्रमाण के लिए मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र अथवा ग्राम विकास अधिकारी/सरपंच द्वारा जारी प्रमाण पत्र में से आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने होंगे।

विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को छूट

  • विधवा महिला को ससुराल एवं मायके दोनों स्थानों का स्थानीय निवासी माना जा सकेगा।
  • तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं विशेष योग्यजन महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

वैवाहिक स्थिति संबंधी नियम

साथिन पद पर आवेदन करने के लिए महिला का विवाहित होना अनिवार्य नहीं है। अविवाहित महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

आरक्षण व्यवस्था

जिन ग्राम पंचायत क्षेत्रों में किसी वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अल्पसंख्यक वर्ग) की आबादी 50 प्रतिशत से अधिक है, वहां उसी वर्ग की महिला का चयन किया जाएगा। जनसंख्या का आधार संबंधित जनगणना रिपोर्ट होगी।

आवेदन के साथ लगने वाले दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • RS-CIT / RS-CFA / PGDCA अथवा अन्य कंप्यूटर कोर्स प्रमाण पत्र
  • बीपीएल / NFSA / अन्त्योदय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्रविधवा / परित्यक्ता / तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

आवेदन प्रक्रिया Sirohi Anganwadi Bharti 2026

पात्र महिला अभ्यर्थी अपना पूर्ण भरा हुआ आवेदन पत्र दो प्रतियों में आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय सहायक निदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, सिरोही में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकती हैं।

  • आवेदन की अंतिम तिथि : 5 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे
  • Notification – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *