Karauli Anganwadi Bharti 2026: जिले में 191 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई तक कर सकेंगी आवेदन

Karauli Anganwadi Bharti 2026 । महिला एवं बाल विकास विभाग, करौली ने जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिले में कुल 191 पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र महिलाएं 3 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकती हैं।

191 पदों पर होगा चयन

जारी सूचना के अनुसार जिले की आठ परियोजनाओं में भर्ती की जाएगी। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका दोनों पद शामिल हैं।

परियोजनाकार्यकर्तासहायिका
करौली1517
हिंडौन1614
मण्डरायल1415
टोडाभीम149
सपोटरा1713
मासलपुर0909
श्रीमहावीरजी75
नादौती98

कौन कर सकता है आवेदन

भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगी। संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के चयन क्षेत्र की स्थानीय निवासी महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी नियमानुसार पात्र माना जाएगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आवेदन करने वाली महिला का कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

आयु सीमा

विज्ञापन जारी होने की तिथि पर अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, दिव्यांग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां जमा करनी होंगी—

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • सेकेंडरी अंकतालिका
  • आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन पत्र संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। विभागीय वेबसाइट से भी आवेदन प्रपत्र डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध है। आवेदन निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों में जमा करना होगा।

अंतिम तिथि

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र 3 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक संबंधित कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *