Divyang Scooty Yojana Rajasthan 2026 : निःशुल्क स्कूटी के लिए आवेदन शुरू, जल्दी आवेदन करें

Divyang Scooty Yojana Rajasthan 2026 : निःशुल्क स्कूटी के लिए आवेदन शुरू, जल्दी आवेदन करें

Divyang Scooty Yojana Rajasthan 2026 : राजस्थान सरकार ने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा के तहत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क स्कूटी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उनकी शिक्षा, रोजगार और दैनिक आवागमन की सुविधाएं बेहतर हो सकेंगी।

विशेष योग्यजन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2026 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बार राज्य सरकार ने 2500 दिव्यांगजनों को स्कूटी उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों के सत्यापन और चयन प्रक्रिया के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा।

Divyang Scooty Yojana Rajasthan 2026 Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026
विभागनिदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आवेदन पोर्टलSSO Rajasthan
आवेदन अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
प्रस्तावित लाभार्थी2500 पात्र दिव्यांगजन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

योजना में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन राजस्थान के एसएसओ पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा में आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी करवाना होगा।

Divyang Scooty Yojana 2026 Ke Liye Awedan

आवेदन कहां और कैसे करें ( Divyang Scooty Yojana 2026 Apply Kaise Karen )

पात्र अभ्यर्थियों को राजस्थान के ASO PORTAL पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद “SJMS DSAP (CM Scooty Yojana)” विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन जमा किया जा सकेगा।

योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। कई दिव्यांगजन शिक्षा प्राप्त करने, नौकरी करने या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए नियमित रूप से यात्रा करते हैं। ऐसे लोगों को स्वतंत्र और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए यह योजना संचालित की जा रही है।

Reported By Rajasthan18 Journalist.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *