PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Khairthal Recruitment 2026: विभिन्न पदों पर भर्ती, 24 जून को वॉक-इन-इंटरव्यू

PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Khairthal Recruitment 2026
PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Khairthal Recruitment 2026

PM Shri Jawahar Navodaya Vidyalaya Khairthal Recruitment 2026 : रोजगार की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल (खैरथल-तिजारा, राजस्थान) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार साक्षात्कार का आयोजन 24 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा।

विवरणजानकारी
इंटरव्यू तिथि24 जून 2026
समयसुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
भर्ती प्रक्रियावॉक-इन-इंटरव्यू
नियुक्ति प्रकारसंविदा आधारित
स्थानपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खैरथल (खैरथल-तिजारा, राजस्थान)

24 जून को होगा Interview

भर्ती के लिए अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। यह नियुक्तियां पूरी तरह से अस्थायी और संविदा आधारित होंगी। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि तक मानदेय के आधार पर सेवाएं देनी होंगी।

इन पदों पर होगी भर्ती

विद्यालय द्वारा जारी विवरण के अनुसार निम्न पदों पर भर्ती की जाएगी—

योग शिक्षिका (महिला)

इस पद के लिए अभ्यर्थी का स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही योग विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। चयनित उम्मीदवार को 8 माह की अवधि के लिए 12,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

हैंडबॉल कोच

हैंडबॉल कोच पद के लिए बी.एड. के साथ संबंधित खेल क्षेत्र में योग्यता अथवा अनुभव होना जरूरी है। चयनित उम्मीदवार को 5 माह तक 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

वॉलीबॉल कोच

वॉलीबॉल कोच पद पर भी बी.एड. एवं संबंधित क्षेत्र में अनुभव या योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस पद का मानदेय 20,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है।

आत्मरक्षा प्रशिक्षक (महिला)

विद्यालय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने हेतु महिला प्रशिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना तथा मार्शल आर्ट का प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। प्रति माह चार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

मेट्रन पद

मेट्रन पद के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आयु सीमा 35 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। विवाहित, विधवा अथवा तलाकशुदा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवार को अकुशल श्रमिकों के लिए निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

ATL लैब के लिए लेब फैसिलिटेटर की आवश्यकता

विद्यालय की ATL लैब के लिए लेब फैसिलिटेटर पद पर भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./बी.टेक की डिग्री होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवार को 10 माह की अवधि के लिए 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

सांस्कृतिक गतिविधियों के विशेषज्ञ भी किए जाएंगे नियुक्त

विद्यालय में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कला क्षेत्रों के विशेषज्ञों की भी नियुक्ति की जाएगी।

नृत्य विशेषज्ञ

कथक, लोक नृत्य, भरतनाट्यम, कत्थकली सहित अन्य शास्त्रीय एवं सांस्कृतिक नृत्य विधाओं में दक्ष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। संबंधित विषय में स्नातक योग्यता आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

वाद्य यंत्र विशेषज्ञ

बांसुरी, वीणा, तबला, गिटार एवं अन्य वाद्य यंत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। संबंधित विषय में स्नातक योग्यता अनिवार्य है। इस पद के लिए भी 25,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः संविदा आधार पर की जाएगी।
  • नियुक्ति से भविष्य में नियमित सेवा का कोई दावा मान्य नहीं होगा।
  • इंटरव्यू के समय सभी मूल दस्तावेज तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है।
  • साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।
  • विद्यालय प्रशासन को किसी भी पद को बिना कारण बताए निरस्त करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखे – डाउनलोड करें

I have 2 years of experience in news writing and have been continuously writing news since 2023. I am associated with Rajasthan18.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *